Dantewada Yoga Trainer Recruitment 2026 | योग प्रशिक्षक भर्ती 2026

अगर आप योग से जुड़े हैं और एक स्थिर अवसर की तलाश में हैं, तो Dantewada Yoga Trainer Recruitment 2026 आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास और आश्रमों के लिए योग प्रशिक्षकों की भर्ती निकाली गई है, जिसमें योग्य उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से संबंधित कुछ संक्षिप्त विवरण कुछ इस प्रकार है, चलिए देखते है –

पदयोग प्रशिक्षक
कुल पद137
आवेदन माध्यमपंजीकृत डाक
आयु सीमा 18 से 45 वर्ष
अंतिम तिथि15.05.2026 (सायं 05:30 बजे तक)

Dantewada Yoga Trainer Recruitment 2026 post details

इस भर्ती के तहत योग प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति की जाएगी। कुल 137 पद रखे गए हैं, जो विभिन्न विकासखंडों के 137 छात्रावासों और आश्रमों के लिए हैं, यानी हर संस्थान में एक पद होगा। आवेदन केवल पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

Dantewada Yoga Trainer Recruitment 2026 eligibility details

आवेदक कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
छत्तीसगढ़ योग आयोग का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अथवा किसी शासकीय मान्यता प्राप्त संस्थान से योग में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है।
आवेदक को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
जिला दंतेवाड़ा का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जिसमें छात्रावास या आश्रम के निकटतम निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी।

Eligibility Explained in Simple Language

इस पद के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आपने कम से कम आठवीं कक्षा पास की हो। इसके साथ ही योग से जुड़ा कोई मान्यता प्राप्त कोर्स या प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना जरूरी है। आपको स्थानीय भाषा की समझ होनी चाहिए ताकि काम आसानी से किया जा सके। साथ ही आप दंतेवाड़ा जिले के निवासी होने चाहिए, और अगर आप संबंधित छात्रावास या आश्रम के आसपास रहते हैं तो आपको प्राथमिकता मिल सकती है।

Age Limit

आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Dantewada Yoga Trainer Recruitment 2026 application fee

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगेगा मतलब की आवेदक करना बिलकुल फ्री है।

important documents

न्यूनतम 8वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़ योग आयोग का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र या योग विषय में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट
जिला दंतेवाड़ा का मूल निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड की छायाप्रति
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो जो 6 माह से अधिक पुरानी न हो
अनुभव प्रमाण पत्र यदि उपलब्ध हो

how to apply

आवेदन करने के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप को नीले या काले बॉल पेन से साफ-साफ भरना होगा। इसके बाद लिफाफे के ऊपर जिला, विकासखण्ड और संबंधित छात्रावास या आश्रम का नाम व क्रमांक लिखना जरूरी है। पूरा आवेदन छत्तीसगढ़ योग आयोग के पते योग भवन, मकान नंबर 59, गृह निर्माण मंडल आवासीय कॉलोनी, धरमपुरा, रायपुर पिन 492015 पर पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना होगा।

Dantewada Yoga Trainer Recruitment 2026 selection process

सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों का कौशल परीक्षण और साक्षात्कार लिया जाएगा, और इसी आधार पर चयन किया जाएगा।

Important Dates

आवेदन शुरू होने की तिथि 01.05.2026 है।
आवेदन की अंतिम तिथि 15.05.2026 सायं 05:30 बजे तक है।

official notification pdf view
official website view
Apply formview
whatsapp group join join group
telegram link join group

Dantewada Yoga Trainer Recruitment 2026 FAQs

प्रश्न: इस भर्ती में कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 137 पद हैं, हर छात्रावास या आश्रम के लिए एक पद।
प्रश्न: आवेदन कैसे करना है?
उत्तर: आवेदन केवल पंजीकृत डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजना है।
प्रश्न: न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: कम से कम आठवीं पास होना और योग से संबंधित मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
प्रश्न: चयन प्रक्रिया में क्या होगा?
उत्तर: पहले आवेदन की छंटनी होगी, उसके बाद कौशल परीक्षण और साक्षात्कार लिया जाएगा।

Leave a Comment