सहायक ग्रंथपाल भर्ती 2026 छत्तीसगढ़ | Assistant Librarian Recruitment 2026 CGPSC

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा Assistant Librarian Recruitment 2026 CGPSC के तहत सहायक ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत की जा रही है। अगर आपने लाइब्रेरी साइंस से पढ़ाई की है, तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है।

इस भर्ती से सम्बंधित कुछ संछिप्त में जानकारी देखे तो वो कुछ इस प्रकार रहेगी –

विभाग छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
पदसहायक ग्रंथपाल
कुल पद 07
आवेदन प्रकार केवल ऑनलाइन
अंतिम तिथि 23/05/2026

Assistant Librarian Recruitment 2026 CGPSC post details

इस भर्ती में सहायक ग्रंथपाल के कुल 07 पद रखे गए हैं। यह पद राजपत्रित द्वितीय श्रेणी के अंतर्गत आता है और भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जा रही है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

Assistant Librarian Recruitment 2026 CGPSC eligibility details

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

Eligibility Explained in Simple Language

सीधे शब्दों में समझें तो अगर आपने लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Age Limit

01 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तक मान्य है। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से ज्यादा नहीं हो सकती।

Assistant Librarian Recruitment 2026 CGPSC application fee

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो SC, ST, OBC-NCL या दिव्यांग श्रेणी में आते हैं, उनके लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। बाकी सभी श्रेणी के उम्मीदवारों और छत्तीसगढ़ के बाहर के आवेदकों के लिए शुल्क 400 रुपये रखा गया है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को पोर्टल शुल्क और GST अलग से देना होगा।

important documents

आवेदन के समय आपको आयु प्रमाण के लिए हाईस्कूल या मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट देना होगा। इसके साथ ही आपकी सभी सेमेस्टर या वर्ष की मार्कशीट और डिग्री जरूरी है। आरक्षण के लिए जाति प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र, यदि लागू हो तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र और सरकारी कर्मचारियों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी आवश्यक रहेगा।

Assistant Librarian Recruitment 2026 CGPSC selection process

इस भर्ती में चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, उसके बाद मुख्य परीक्षा और अंत में साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसमें 15 अंक निर्धारित हैं।

how to apply

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन उसी लिंक के माध्यम से करना होगा जो वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Assistant Librarian Recruitment 2026 CGPSC important dates

आवेदन शुरू होने की तिथि 24 अप्रैल 2026 है, दोपहर 12:00 बजे से।
आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई 2026 है, रात 11:59 बजे तक।

Selection Process

इस भर्ती में चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, उसके बाद मुख्य परीक्षा और अंत में साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसमें 15 अंक निर्धारित हैं।

official notification pdf view
official website view
Applyview
whatsapp group join join group
telegram link join group

Assistant Librarian Recruitment 2026 CGPSC FAQs

प्रश्न: इस भर्ती में आवेदन कैसे करना है?
उत्तर: आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आयोग की वेबसाइट के जरिए करना है।

प्रश्न: कुल कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 07 पद रखे गए हैं।

प्रश्न: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना जरूरी है।

प्रश्न: चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है?
उत्तर: चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Comment